फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरडी : जल्द शुरू होगा मुख्य गलियारे का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के मुख्य गलियारे का निर्माण 15 दिनों के अंदर शुरू हो जाएगा। मुख्य गलियारे की छत से मलबा गिरने और पिलर तथा लोहे की छड़ों से समस्या बनी हुई है। इसे देखते हुए दीवार को लोहे के पाइप से अस्थायी सहारा दिया गया था।
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.रामकुमार के अनुसार, शासन ने अगस्त में इसके निर्माण के लिए 515.95 लाख रुपये का बजट मंजूर किया है। निर्माण का ठेका उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को दिया गया है। मरीजों को वार्ड में जाने में परेशानी न हो इसके लिए रैंप का निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें