फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बशारतपुर में बनेगा कल्याण मंडपम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहरवासियों के लिए एक और कल्याण मंडपम बनाने की तैयारी है। बशारतपुर क्षेत्र में इसे बनाया जाएगा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मंडपम के लिए चिह्नित भूमि को तत्काल संरक्षित किया जाए और पूरे क्षेत्र में तार फेंसिंग कर सुरक्षित किया जाए। इसके साथ ही निर्माण से जुड़े प्रारंभिक कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने का आदेश भी दिया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, कल्याण मंडपम का उद्देश्य उन परिवारों को सुविधा देना है जो आर्थिक तंगी के कारण महंगे बैंक्वेट हॉल या अन्य निजी स्थानों पर मांगलिक कार्यक्रम आयोजित नहीं कर पाते। मंडपम बनने से इस क्षेत्र के गरीब और निम्न आय वर्ग के लोगों को विवाह, नामकरण संस्कार, जन्मदिन या अन्य सामाजिक कार्यक्रम कम खर्च में और सुव्यवस्थित तरीके से करने का अवसर मिलेगा।
इसके पहले खोराबार, सूरजकुंड और राप्तीनगर में कल्याण मंडपम का लोकार्पण हो चुका है। वहां पर बुकिंग भी हो रही है। अब बशारतपुर में भी मंडपम के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें