फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शोहदे ने युवती का आपत्तिजनक पोस्टर दीवारों पर किया चस्पा, छानबीन में जुटी पुलिस

Thu, 09 Mar 2023 12:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

युवती ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि गांव के पास का युवक अनिल सिंह उसकी बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर परिचित और रिश्तेदारों के नंबर पर संदेश भेज रहा था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा। इन सब के बीच उसने रविवार को अचानक अश्लील पोस्टर छपवा लिया और उसे गांव में चस्पा कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती का अश्लील फोटो युक्त पोस्टर बेखौफ शोहदे ने गांव में चस्पा कर दिया। यह जानने के बाद युवती ने घटना की जानकारी पिपराइच थाने में दी। पुलिस आरोपी अनिल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। खबर है कि अनिल घर छोड़कर फरार है और उसकी वर्तमान लोकेशन नेपाल में मिली।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि गांव के पास का युवक अनिल सिंह उसकी बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर परिचित और रिश्तेदारों के नंबर पर संदेश भेज रहा था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा। इन सब के बीच उसने रविवार को अचानक अश्लील पोस्टर छपवा लिया और उसे गांव में चस्पा कर दिया।

इतना ही नहीं कई लोगों को उसने पर्चा भी बांटा है। बेखौफ शोहदे की हरकत से परेशान युवती ने पिपराइच थाने में केस दर्ज कराया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही शोहदे की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें