फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अंडा न मिलने पर बालक का सिर फोड़ा, केस दर्ज

Thu, 03 Feb 2022 01:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

इंस्पेक्टर अमित दुबे ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो में उबला अंडा न देने पर मंगलवार रात मनबढ़ युवकों ने बालक का सिर फोड़ दिया। घायल हालत में उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हरसेवकपुर निवासी श्यामलाल अंडे की दुकान लगाता है। मंगलवार रात अंडे की दुकान पर गांव के ही हरेंद्र निषाद व रूदल निषाद पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों नशे में थे और उबला अंडा की मांग करने लगे।

श्यामलाल के छोटे भाई विकास (12) ने बताया कि उबला अंडा नहीं है, इसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि हरेंद्र निषाद व रूदल निषाद ने ईंट से विकास के सिर पर वार कर दिया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पिता हरिलाल की तहरीर पर पुलिस ने बलवा, मारपीट, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर अमित दुबे ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें