फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सरकारी नौकरी मिलते ही दस साल की मोहब्बत खत्म, शिकायत लेकर थाने पहुंची प्रेमिका

Mon, 31 May 2021 08:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • संतकबीरनगर की लड़की ने उत्पीड़न का लगाया आरोप, पहुंची सहजनवां थाने
  • मामला संतकबीनगर का बताकर पुलिस ने लौटाया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक का संतकबीरनगर की एक लड़की से पिछले दस साल से प्रेम संबंध था। युवती का दावा है कि उसने शादी करने का वादा किया था, लेकिन बीते दिनों सरकारी नौकरी मिलने के बाद उसने शादी से इनकार कर दिया। युवक के व्यवहार से परेशान युवती सोमवार को सहजनवां थाने पहुंची। पुलिस ने मामला संतकबीरनगर का बताकर लौटा दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, युवती संतकबीरनगर के कोतवाली इलाके की रहने वाली है। उसका प्रेम संबंध सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से था। युवती के अनुसार दोनों का प्रेम संबंध पिछले दस साल से चल रहा था।

बातचीत के दौरान कई बार मुलाकात भी हुई। युवक जल्द ही शादी करने का भरोसा देता था। इसी बीच युवक की सरकारी नौकरी लग गई। इसके बाद युवक का लहजा बदल गया। पहले उसने फोन करना बंद किया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो इनकार कर दिया। आरोप है कि युवक ने जान से मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सहजनवां संजय कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़िता के साथ घटना संतकबीरनगर जनपद में हुई है, इसका मुकदमा वहीं पंजीकृत होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें