गीडा। गीडा थाना पुलिस ने जमीन देने के नाम पर जालसाजी करने वाले आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। दोनों मामले पीड़ितों की तहरीर पर दर्ज किए गए हैं।
संतकबीरनगर जिले के घनघटा थाना क्षेत्र की सावित्री देवी ने बताया कि बड़गहन निवासी अभय कुमार पांडेय से 11.50 लाख रुपये में जमीन का सौदा किया और बैनामा बनाया। बीते चार मार्च को जमीन पर पहुंचने पर देखा कि पहले से कोई निर्माण कर रहा था। कागज मांगने पर पुराने बैनामे का दिखावा किया गया। इसके बाद पुलिस ने अभय कुमार पांडेय, मुंशी जर्नादन यादव और दस्तावेज लेखक सर्वदेव यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया।
वहीं, बड़गहन निवासी प्रभा पांडेय ने 28 लाख रुपये देकर जमीन ली थी। जमीन पर पहुंचने पर किसी और के निर्माण का पता चला। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि अभय कुमार पांडेय और संतोष कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद