फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ, गोरखपुर की इस लड़की की कराएंगे सर्जरी

Wed, 12 Aug 2020 10:30 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद करने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अब उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की प्रज्ञा मिश्रा की मदद को आगे आए हैं। फरवरी में एक एक्सीडेंट में पैर का लिगामेंट फ्रैक्चर होने के चलते प्रज्ञा, पिछले पांच महीने से दर्द झेल रही हैं।
विज्ञापन


बता दें कि गोरखपुर के पादरी बाजार क्षेत्र की रहने वाली प्रज्ञा मिश्रा के पिता एक मंदिर में पुजारी हैं। कोरोना महामारी के बीच लॉकडाउन के चलते घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है। ऐसे में  प्रज्ञा के एक्सीडेंट ने परिवार को और परेशानी में डाल दिया। प्रज्ञा ने पिछले दिनों ट्वीट करके सोनू सूद को टैग करते हुए मदद मांगी थी। प्रज्ञा ने लिखा था  कि, ‘सर मुझे आपकी मदद चाहिए, कृपया मेरी मदद करें, मैंने आपसे कई बार मदद के लिए अनुरोध किया है। आर्थिक रूप से मदद करके मुझे बचाएं।'
 
विज्ञापन

इसका रिप्लाई करते हुए सोनू सूद ने लिखा, 'डॉक्टर से बात की है। अपनी यात्रा को भी आगे बढ़ाया है। सर्जरी अगले सप्ताह होगी।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें