फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रेम संबंध के विवाद के बाद पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- गुलरिहा इलाके का मामला, मां ने किशोरी के परिवार पर बेटे की हत्या कर शव लटकाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

- एक सप्ताह पहले चौकी पर हुई थी पंचायत, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

गुलरिहा (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के जंगल सखनी गांव में शनिवार सुबह एक युवक का शव स्कूल के पास यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की मां ने बेटे के प्रेम संबंध को लेकर हुए विवाद में किशोरी के परिवार पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जंगल सखनी निवासी रामकिशन उर्फ कृष्णा (23) गांव के ही एक मुर्गी फार्म पर काम करता था। शनिवार सुबह चंद्रशेखर आजाद पब्लिक स्कूल के पास पेड़ से उसका शव लटका देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

मृतक की मां सुनीता के मुताबिक, बेटे का एक किशोरी से प्रेम संबंध था। इसे लेकर करीब एक सप्ताह पहले पुलिस की मौजूदगी में जंगल डुमरी चौकी पर दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई थी। आरोप है कि घटना से दो दिन पहले किशोरी अपनी मां के साथ रामकिशन के घर पहुंची थी और गालीगलौज कर चली गई थी। मां ने आरोप लगाया कि किशोरी के परिवार ने कुछ रिश्तेदारों के साथ मिलकर बेटे की हत्या की और शव पेड़ से लटका दिया।
विज्ञापन

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें