फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पोखरे में मिला छात्रा का शव, फिसलकर डूबने की आशंका

विज्ञापन
 रितिका सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपीगंज इलाके का मामला, बुधवार रात से लापता थी नाबालिग, सुबह गांव के पास पोखरे में मिला शव
फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंचे एसपी नार्थ, छानबीन की
संवाद न्यूज एजेंसी
भरोहिया (गोरखपुर)। पीपीगंज थाना क्षेत्र के गुरम पोखरा में बृहस्पतिवार सुबह छात्रा रितिका सिंह (16) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। छात्रा बुधवार रात घर से खेत की ओर जाने के लिए निकली थी, तबसे लापता थी। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे ग्रामीणों ने पोखरा में शव उतराता देखा। सूचना पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिवार ने फिसलकर डूबने की आशंका जताई है। किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
एसपी नार्थ भी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। पीपीगंज के करदहनी पचनावा निवासी रितिका सिंह क्षेत्र के हरपुर स्थित एमवी इंटर कॉलेज में कक्षा सात की छात्रा थी। उसका स्कूल घर से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। परिवार में वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी दो छोटी बहनें अनुष्का (14) और अर्पिता (10) व एक भाई आर्यन (8) है। घटना के बाद से रितिका की मां अनीता सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पीपीगंज थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। परिजनों ने फिसलकर डूबने की आशंका जताई है। किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

खेत की ओर जाने की बात कहकर घर से निकली थी रितिका
परिजनों के अनुसार, बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे रितिका खेत की ओर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों खोजबीन की, लेकिन रात में सफलता नहीं मिली। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने गुरम पोखरा में शव देखा, जिसके बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पिता अनिल सिंह ने आशंका जाहिर की है कि बेटी खेत से लौटने के बाद हाथ-पैर धोने के लिए पोखरे के किनारे गई थी, जहां पैर फिसलने से वह पानी में गिर गई और डूबने से उसकी मौत हो गई। पिता ने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है। घटना को पूरी तरह से हादसा बताया है।
विज्ञापन



मालदीव से तीन महीने पहले घर लौटे थे पिता
अनिल सिंह मालदीव में काम करते हैं। करीब तीन महीने पहले घर लौटे थे। बुधवार को उन्होंने गोरखपुर शहर के सिंघड़िया क्षेत्र में विदेश जाने के लिए मेडिकल जांच कराई थी और शाम को घर पहुंचे थे। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें