फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पानी में डूबे युवक का शव बरामद, मची चीख-पुकार

Tue, 06 Oct 2026 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार। तरकुलानी रेगुलेटर के पास रविवार को नहाने के दौरान डूबे युवक सूरज यादव (18) का शव सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा पांडेय टोला निवासी दीननाथ यादव का बेटा सूरज रविवार को अपने साथियों के साथ खोराबार थाना क्षेत्र स्थित तरकुलानी रेगुलेटर के पास नहाने और रील बनाने गया था। अपरान्ह करीब तीन से चार बजे के बीच नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ नहा रहे उसके दोस्त गांव पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस की मौजूदगी में एनडीआरएफ की टीम ने देर रात तक युवक की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह करीब छह से सात बजे के बीच हादसे वाली जगह से कुछ दूरी पर पानी में शव उतराता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खोराबार थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह युवक का शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें