फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाजार गए युवक की तालाब किनारे झाड़ियों में मिला मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तरया सुजान के बाघाचौर खास गांव का रहने वाला था हरेंद्र, पानी में डूबने से मौत की हुई पुष्टि
विज्ञापन

तरया सुजान। तरया सुजान थाना क्षेत्र के बाघाचौर खास गांव में मंगलवार को हरेंद्र यादव का शव मिला। शव तालाब के किनारे झाड़ियों में पड़ा हुआ था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
बाघाचौर गांव निवासी हरेंद्र यादव (42) के शव को गांव के लोगों ने तालाब के किनारे देखा था। परिजन ने बताया कि सोमवार की शाम को हरेंद्र घर से बाजार गए थे। देर शाम तक नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश शुरू की लेकिन उनका पता नहीं चल सका। मंगलवार को सुबह गांव के लोगों ने तालाब के पास झाड़ी में हरेंद्र का शव लोगों ने देखा। इसकी जानकारी होते ही गांव वालों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर तरया सुजान पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घर वाले मौत को लेकर तरह-तरह की आशंका जता रहे थे। परिजन ने बताया कि हरेंद्र खेती किसानी करते थे। तरया सुजान थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। शरीर पर किसी तरह का कोई चोट नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें