फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: साधु के भेष में आए दो लोगों ने बच्ची से छीना मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमैनी गांव के रामकोला टोला में सोमवार को एक बच्ची से मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। साधु के भेष में आए दो लोगों पर मोबाइल छीनने का आरोप लगा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव निवासी अर्जुन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को दो व्यक्ति बाइक से साधु के वेश में चंदा मांग रहे थे। वे उसके दरवाजे पर भी पहुंचे। अर्जुन अपनी बेटी श्वेता को मोबाइल देकर एक रुपया लेने घर के अंदर गया। वापस लौटने पर श्वेता जोर-जोर से रो रही थी। उसने बताया कि दोनों लोग उसका मोबाइल छीनकर भाग गए। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने आरोपियों की तलाश की।
हालांकि उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद अर्जुन ने पटहेरवा थाने में तहरीर दी। पटहेरवा थानाध्यक्ष अरुण सिंह ने इस संबंध में बताया कि तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें