फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला दिल्ली से लौट रहे युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। पीपीगंज थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया निवासी युधिष्ठिर यादव (32) का शव मंगलवार सुबह छपिया गांव के पास हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला। दिल्ली से घर लौट रहे युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजन ने दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक, युधिष्ठिर दिल्ली में काम करते थे और वहां से घर लौट रहे थे। उनके भाई छपिया के पास एक कंपनी में नौकरी करते हैं। युधिष्ठिर ने सोचा था कि भाई के साथ ही घर लौटेंगे। मंगलवार सुबह पांच बजे के बाद उनकी भाई से फोन पर बात हुई थी। इसके करीब एक घंटे बाद जब भाई ने दोबारा फोन किया तो किसी बुजुर्ग व्यक्ति ने कॉल रिसीव की। उसने बताया कि सड़क किनारे एक मोबाइल फोन गिरा मिला है और आकर ले जाएं। इसके बाद भाई ने मौके पर पहुंचकर मोबाइल लिया और युधिष्ठिर की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान हाईवे किनारे झाड़ियों के पास एंबुलेंस खड़ी दिखाई दी। वहां लावारिस शव उठाया जा रहा था। भाई ने पास जाकर देखा तो शव की पहचान युधिष्ठिर के रूप में हुई। शव के पास उनका सामान भी बिखरा पड़ा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
युधिष्ठिर पांच भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर थे। उनकी शादी करीब चार वर्ष पहले पूजा देवी से हुई थी। उनके दो छोटे बच्चे बेटी श्रेयांशी और बेटा श्रेयांश हैं। पति की मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन




युवक का शव हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

- राजेश घुनावत, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें