फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नवजात के शव को नोच रहे थे कुत्ते, सड़क किनारे पड़ा मिला, अनचाहे गर्भ के बाद मासूम को फेंके जाने की आशंका

Fri, 11 Jul 2025 01:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

पुलिस को हाटा बाजार निवासी ताहिर अंसारी ने तहरीर देकर बताया कि सुबह 6 बजे उनके घर के सामने अज्ञात नवजात के शव को कुत्ते नोच रहे थे। एसओ सुशील कुमार चौरसिया का कहना है की प्रथम दृष्टया बच्चे को जन्म देने के बाद शव को फेंका गया, ऐसा प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
सड़क किनारे पड़ा मिला नवजात का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के हाटा बाजार में सर्विस लेन किनारे नाले पर शुक्रवार तड़के सुबह एक नवजात का शव मिला, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। नजर पड़ने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। नवजात को किसने फेंका, इसकी जांच पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से शुरू कर दी है। घटना के बाद तरह-तरह की चर्चा है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबकि, शुक्रवार सुबह हाटा बाजार में गोरखपुर वाराणसी हाइवे की सर्विस लेन के बगल में बने नाले पर नवजात के शव को कुत्तों का झुंड नोच रहा था। आसपास टहल रहे लोगों की नजर पड़ी। जानकारी होते ही आसपास के लोग भी एकत्र हो गए।

पुलिस को इसकी जानकारी देते हुए लोगों ने कुत्तों को भगाया। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस को हाटा बाजार निवासी ताहिर अंसारी ने तहरीर देकर बताया कि सुबह 6 बजे उनके घर के सामने अज्ञात नवजात के शव को कुत्ते नोच रहे थे। 
विज्ञापन

एसओ सुशील कुमार चौरसिया का कहना है की प्रथम दृष्टया बच्चे को जन्म देने के बाद शव को फेंका गया, ऐसा प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। एसपी देहात जितेंद्र तोमर ने बताया कि मौत की वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी कैमरों और दूसरे स्रोतों से यह जानकारी करने की कोशिश कर रही है कि शव को किसने लाकर फेंका है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें