फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नशे की दवाओं का था आदी, युवक का तालाब में उतराता मिला शव- जानिए क्यों परिजनों को है हत्या का आशंका

Sat, 20 Jun 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

परिजनों के अनुसार रवि नशीली गोलियों का सेवन करता था। मृतक के भाई ने कस्बे के एक मेडिकल स्टोर संचालक पर अवैध रूप से नशीली गोलियां बेचने का आरोप लगाया है। उसने इस मामले की भी जांच कराने की मांग की है। रवि के भाई ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे रवि को घर से बैलों तिराहे पर स्थित दुकान पर भेजा गया था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में शुक्रवार दोपहर एक युवक का शव तालाब में उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार के लोगों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान भटहट कस्बा निवासी छोटेलाला गुप्ता के बेटे रवि गुप्ता (30) के रूप में हुई है। उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर काली माता मंदिर के पास स्थित तालाब में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।

परिजनों के अनुसार रवि नशीली गोलियों का सेवन करता था। मृतक के भाई ने कस्बे के एक मेडिकल स्टोर संचालक पर अवैध रूप से नशीली गोलियां बेचने का आरोप लगाया है। उसने इस मामले की भी जांच कराने की मांग की है। रवि के भाई ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे रवि को घर से बैलों तिराहे पर स्थित दुकान पर भेजा गया था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा।

कुछ समय बाद उसका शव तालाब में मिला। परिजनों का कहना है कि रवि तालाब तक कैसे पहुंचा और उसके साथ कौन था, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। उन्होंने गांव के ही एक युवक पर रवि को तालाब तक ले जाने का संदेह जताया है।
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्रा से मृतक के भाई ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि फुटेज से रवि की गतिविधियों और उसके साथ मौजूद लोगों की जानकारी मिल सकती है।

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। वहीं, परिजनों की शिकायत और लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें