फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम, एक यूनिट रक्त से बच सकती है जान

Fri, 18 Sep 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गोरक्षनाथ चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज और एम्स में आयोजित शिविरों में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आमजन ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर के प्रभारी अभिजात मिश्र ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं व कार्यकर्ताओं को आगे आकर नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित होना चाहिए। महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। यह प्रयास समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाता है।

149 लोगों ने किया रक्तदान
रक्तदान करने वालों में मनोज अग्रहरी, राजन निषाद, चंद्रशेखर सिंह, कर्मवीर सिंह, आकाश श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, अनुराग दीप, सागर चौरसिया, राहुल गुप्ता, आशुतोष उपाध्याय, तेज प्रताप कुमार, प्रशांत गुप्ता, दीपक उपाध्याय, साहिल श्रीवास्तव, श्वेता सिंह, सूरज कुमार, ओपी राय, बादल कुमार, विशाल निषाद, पराग सहित अन्य लोग शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें