डेंगू के कुछ मरीज बिहार के रहने वाले हैं। इनके नाम जनपद की सूची में स्वास्थ्य विभाग ने शामिल नहीं किए हैं। इन मरीजों का इलाज बीआरडी से लेकर जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि बिहार के गोपालगंज के कुछ खास इलाकों से आने वाले मरीजों का प्लेटलेट्स काफी कम हो जा रहा है। इसकी वजह से उन्हें प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ रही है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि अब तक डेंगू का कौन सा स्ट्रेन मिल रहा है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। लेकिन, जिस तरह से मरीजों ठीक हो जा रहे हैं। इससे यह साबित हो रही है कि इस बार डेंगू का स्ट्रेन कमजोर है। रही बात बिहार के मरीजों की तो, वहां के स्ट्रेन में बदलाव हुआ होगा, तभी मरीजों की स्थिति गंभीर हो रही है।