पांच से दस गुना मिलता है मुनाफा
बताया जा रहा है कि जो लोग इस काम में शामिल हैं, उन्हें तगड़ा मुनाफा मिलता था। पांच से दस गुने मुनाफे पर यह लोग काम करते थे। पहली बार काफी दिनों बाद मुकदमा दर्ज होने के बाद अन्य व्यापारी भी परेशान हो गए हैं। यही वजह है कि वह अपने-अपने दुकानों से माल हटाना शुरू कर दिए हैं।
शहर में हैं दोनों भाई, लगा रहे जुगाड़
बताया जाता है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी दोनों भाई शहर में ही हैं। मंगलवार को वह कुछ बड़े दवा व्यापारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों के यहां भी गए थे। लेकिन, मामला मैनेज नहीं हुआ। इस पर एक भाई मामला मैनेज करने लखनऊ के एक बड़े नेता से मिलने चला गया है। नेता के दम पर वह मामले को मैनेज करने में जुटा है। इसके लिए उसने अच्छी खासी रकम देने की पहल भी की है।
ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह ने कहा कि दोनों दवा व्यापारी भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। विभाग अपने स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी है। इसमें जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी चल रही है।