फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज: ब्लैक फंगस के लक्षण वाले बुजुर्ग मरीज का ऑपरेशन, तीन को किया गया डिस्चार्ज

Sat, 05 Jun 2021 10:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग मरीज की हालत स्थिर बनी हुई है। तीन मरीज डिस्चार्ज भी किए गए।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को पोस्ट कोविड ओपीडी में चार मरीजों में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले। इन्हें मेडिकल कॉलेज के पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। वहीं शुक्रवार को ब्लैक फंगस से पीड़ित एक बुजुर्ग मरीज का ऑपरेशन हुआ। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती 74 वर्ष के मरीज का ऑपरेशन शुक्रवार को हुआ। वह ब्लैक फंगस से पीड़ित है। बुजुर्ग बड़हलगंज के रहने वाले हैं। बीआरडी में डॉक्टरों की टीम ने करीब तीन घंटे तक ऑपरेशन किया। टीम ने नोडल अधिकारी डॉ रामकुमार जायसवाल, डॉ आशुतोष, ईएनटी की टीम के विभागाध्यक्ष डॉ आर्यन यादव, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ पीएन सिंह और डॉ वेद प्रकाश उपाध्याय शामिल रहे। ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग की हालत स्थिर बनी हुई है।

नोडल अधिकारी डॉ. रामकुमार जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार को एक मरीज का ऑपरेशन किया गया। तीन मरीज डिस्चार्ज भी किए गए। वार्ड में भर्ती दूसरे मरीजों की हालत खतरे से बाहर है। जिनका ऑपरेशन हुआ। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। टीम लगातार निगरानी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें