कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण का मामला तेजी से घट रहा है। शुक्रवार को मात्र 41 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 116 रही है। राहत की बात यह है कि मौतों की संख्या बी अब कम होने लगी है। 24 घंटे में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सिर्फ चार मरीजों की मौत हुई। इसमें गोरखपुर का एक भी मरीज नहीं है। हालांकि पोर्टल पर पुरानी मौत की सूचना स्वास्थ्य विभाग ने अपलोड कर जारी की है।
सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में संक्रमितों की संख्या 58934 हो गई है। 57305 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 746 की मौत हो चुकी है। 883 एक्टिव केस रह गए हैं। मेडिकल कॉलेज में कुशीनगर के दो, बिहार के गोपालगंज व महाराजगंज के एक-एक मरीज की मौत हुई है।