फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: दिवाली पर भाजपा युवा मोर्चा नेता की हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पूछताछ के लिए थाने लाई पुलिस

Mon, 09 Nov 2026 08:58 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

शासन और पुलिस मुख्यालय की ओर से हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे में वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। बघौचघाट पुलिस वीडियो की सत्यता, फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार के लाइसेंस और घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के नेता अभिषेक सिंह सेंगर को पूछताछ के लिए थाने बुलाया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के दिन कथित रूप से लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के नेता अभिषेक सिंह सेंगर को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। आनंदनगर निवासी नेता पर अपने आवास पर दो राउंड फायरिंग करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दीपावली के अवसर पर अभिषेक सिंह सेंगर ने अपने आवास पर लाइसेंसी राइफल से दो राउंड फायरिंग की। आरोप है कि उन्होंने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट किया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने हर्ष फायरिंग को लेकर सवाल उठाए।

हर्ष फायरिंग पर है प्रतिबंध
शासन और पुलिस मुख्यालय की ओर से हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे में वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। बघौचघाट पुलिस वीडियो की सत्यता, फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार के लाइसेंस और घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। वायरल वीडियो और उससे जुड़े सभी तथ्यों की जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें