फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, शहर में जगह-जगह होगा स्वागत

विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते भाजपा के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
गोरखपर। भाजपा के नवागत प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पांच जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर में जगह-जगह उनके स्वागत की तैयारी की है। रानीडीहा स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित स्वागत सभा को प्रदेश अध्यक्ष संबोधित करेंगे। इस दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


रविवार को प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने रानीडीहा पार्टी कार्यालय पर होने वाले स्वागत सभा स्थल की तैयारियों का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। इसके अलावा प्रमुख चौराहों पर स्वागत को लेकर जिम्मेदारी दी गई। प्रदेश अध्यक्ष शहर के विभिन्न चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी करने जाएंगे।
बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल, समीर सिंह, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा, राहुल श्रीवास्तव, मनोज शुक्ल, राहुल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें