महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने मिर्जापुर प्रथम महापौर सीताराम जायसवाल ने मिर्जापुर द्वितीय बूथ पर, विधायक विपिन सिंह ने महुई सुघरपुर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा नेहुमायूंपुर, क्षेत्रीय मंत्री विश्वजीतांशु सिंह आशु ने हुमायूंपुर उत्तरी, क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ला ने इंजीनियरिंग कॉलेज बूथ और महानगर उपाध्यक्ष बृजेश मिश्र राजेंद्र नगर बूथ पर संपर्क अभियान की अगुवाई की।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा। एक बूथ पर एक ही नेता व कार्यकर्ता घर से बाहर निकला। यह अभियान 15 जून तक चलेगा।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री अनुराग मझवार ने मोर्चा के महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार के साथ बसंतपुर राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास में एवं आसपास रहने वाले परिवारों को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया। साथ ही भाजपा सरकार की उपलब्धियों का पत्रक भी दिया।