सीएम योगी आदित्यनाथ व नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
सीमा विवाद पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के बीच बुधवार को वार-पलटवार हुआ। पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल सरकार को चेतावनी दी और कहा कि राजनीतिक सीमा तय करने से पहले देखना चाहिए कि तिब्बत का क्या हश्र हुआ? वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री के इस बयान को नेपाल का अपमान करार दिया।
नेपाल सरकार ने अपनी संसद में संविधान संशोधन के जरिए भारतीय सीमा के कुछ हिस्से को अपने नक्शे में दिखाया है। भारत ने भी साफ कर दिया है कि वह सीमाओं के अनाधिकृत विस्तार को स्वीकार नहीं करेगा। इसी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में प्रतिक्रिया दी।
एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल सरकार को कड़ी चेतावनी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल को अपनी राजनीतिक सीमा तय करने से पहले सीमा के प्रभावों को ध्यान में रखना चाहिए। देखना चाहिए कि तिब्बत का क्या हश्र हुआ? नेपाल को तिब्बत जैसी गलती नहीं करनी चाहिए।