फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा के श्याम सुंदर वर्मा फिर जीते, कोर्ट के आदेश पर दोबारा हुई खलीलाबाद के चेयरमैन पद की पुर्नमतगणना

Wed, 10 Feb 2021 06:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।

सार

  • भाजपा प्रत्याशी को 8311 और बसपा प्रत्याशी को मिला 8155 मत
  • रिटर्निग अफसर ने विजयी प्रत्याशी को उपलब्ध कराया मतगणना परिणाम

 
विज्ञापन
चुनाव जीतने के बाद भाजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर अपने समर्थकों के बीच। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर में कोर्ट के आदेश पर नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के चेयरमैन पद की पुर्नमतगणना बुधवार को कलेक्ट्रेट के उत्तरी हाल में संपंन हुई। जिसमें भाजपा के प्रत्याशी श्याम सुंदर वर्मा फिर 156 मतों से चुनाव जीत गए। रिटर्निग अफसर राज नारायण त्रिपाठी की ओर से परिणाम की घोषणा की गई।

विज्ञापन


वर्ष 2017 में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के चेयरमैन पद पर हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर वर्मा विजयी घोषित हुए थे। जबकि बसपा प्रत्याशी जगत जायसवाल ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाकर कोर्ट में चुनौती दी थी। अपर जिला जज दीपकांत मणि ने पुर्नमतगणना कराए जाने का आदेश दिया।

कोर्ट के आदेश के क्रम में डीएम दिव्या मित्तल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के उत्तरी हाल में कड़ी सुरक्षा के बीच पुर्नमतगणना कराया। रिटर्निंग अफसर राज नारायण त्रिपाठी ने बताया कि 11 टेबल पर कुल चार चक्र में मतगणना कराई गई। चुनाव में कुल 23,340 मत डाले गए थे। जिसमें विधि मान्य मतों की संख्या 22,821 थी। जबकि अवैध मत 519 थे। 83 मत नोटा को था।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर वर्मा को 8,311 मत मिले। जबकि बसपा प्रत्याशी जगत जायसवाल को 8,155 मत हासिल हुआ। इसके अलावा आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी नीलम यादव को 182 मत, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नुरूल इस्लाम को 3,841 मत, भाकपा के प्रत्याशी राजेंद्र श्रीवास्तव को 74 मत, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी संजय श्रीवास्तव को 210 मत, पीस पार्टी के प्रत्याशी धीरज कुमार उर्फ बाबुल श्रीवास्तव को 166 मत, निर्दलीय प्रत्याशी दीनानाथ को 203 मत, मेहरुन्निशा को 453 मत, विनोद को 84 मत, समशुलहोदा को 18 मत, सर्वदानंद पांडेय को 965 मत, सिराज अहमद को 76 मत मिला।

भाजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर वर्मा 156 मतों से चुनाव जीत गए। विजयी प्रत्याशी को पुर्नमतगणना का परिणाम प्रारूप 39 प्रदान किया गया। डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि कोर्ट के आदेश के अनुपालन में शांतिपूर्ण माहौल में पूरी पारदर्शिता के साथ पुर्नमतगणना कराई गई। जिसमें भाजपा के प्रत्याशी श्याम सुंदर वर्मा 156 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए। कोर्ट को अनुपालन आख्या उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें