फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कल गोरखपुर आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Tue, 19 Dec 2023 10:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां हो रही हैं। वह एनेक्सी भवन में क्षेत्र समिति की बैठक करेंगे। इसमें सांसद और विधायकों के भी उपस्थित रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को गोरखपुर और बस्ती जिले के दौरे पर रहेंगे। वह सांसद खेल महाकुंभ के साथ संगठन के पदाधिकारियों की बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष 11.15 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां संगठन से जुड़े लोग उनका स्वागत करेंगे। यहां से वह हेलीकाप्टर से बस्ती के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां वह शहीद सत्यवान स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस दौरान वह पब्लिक मीटिंग को भी संबोधित करेंगे।

इसके बाद हेलीकाप्टर से वह गोरखपुर में एनेक्सी भवन के पास बने हेलीपैड पर उतरेंगे। जहां एनेक्सी भवन में वह 3.40 से 4.35 बजे तक संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां हो रही हैं। वह एनेक्सी भवन में क्षेत्र समिति की बैठक करेंगे। इसमें सांसद और विधायकों के भी उपस्थित रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें