फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद रवि किशन के पिता का निधन, वाराणसी में ली अंतिम सांस

Wed, 01 Jan 2020 12:21 PM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
रवि किशन के उनके पिता श्याम नारायण शुक्ल। फाइल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन के पिता का निधन हो गया है। रवि किशन के पिता श्याम नारायण शुक्ल का मंगलवार को वाराणसी में मंगलवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। श्याम नारायण शुक्ल 92 साल के थे। 
विज्ञापन


सदर सांसद रवि किशन के पिता श्याम नारायण शुक्ल का मंगलवार की रात काशी में निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही पूरा परिवार शोक में डूब गया। रवि किशन के संसदीय क्षेत्र में भी शोक की लहर फैल गई।

सांसद रवि किशन के 92 वर्षीय पिता श्याम नारायण शुक्ल कई महीने से बीमार चल रहे थे। उनका मुंबई में इलाज चल रहा था। तबीयत में सुधार नहीं होते देख पिता ने वाराणसी में अपना शरीर त्यागने की इच्छा जताई, जिस पर 15 दिन पहले उनके पिता को वाराणसी लाया गया।
विज्ञापन


मंगलवार की रात करीब 11 बजे सांसद रवि किशन के पिता का निधन हो गया। सदर सांसद ने अपने जीवन में पिता को ही अपना गुरु माना। इसके अलावा उन्होंने किसी को अपना गुरु नहीं माना।
Trending Videos
विज्ञापन

पिता के ही सिखाए मार्ग पर आगे बढ़ते हुए रवि किशन ने नया मुकाम हासिल किया। रवि किशन मूल रूप से जौनपुर जिले के केराकत गांव के रहने वाले हैं। उनका अंतिम संस्कार आज वाराणसी में किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें