गोरखपुर जिले के पीपीगंज के अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने बांसगांव से भाजपा सांसद कमलेश पासवान पर भूमि कब्जा करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि रोकटोक की गई तो मारापीटा गया।
अधिवक्ता ने सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात की और आरोप लगाया कि कब्जा की गई भूमि पर मॉल बनाने की तैयारी है। यह जमीन सदर तहसील क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग तप्पा खुटहन हवेली में है। भूमि के आसपास चहारदीवारी बनाई गई थी, जिसे ढहा दिया गया।
दूसरी तरफ, सांसद कमलेश पासवान का कहना है कि राजेंद्र प्रसाद रिश्तेदार हैं। उनकी नियत खराब हो गई है। बदनाम करने के इरादे से आरोप लगा रहे हैं। भूमि खरीदी गई है। इस पर पूरे परिवार का हक है। राजेंद्र को आधा हिस्सा नहीं दिया जा सकता है। इस मामले में कमिश्नर व एसडीएम कोर्ट का फैसला भी आ चुका है। भूमि पर किसी तरह का विवाद नहीं है।