गोरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र के लखनापार गांव के पास मंगलवार देर शाम बाइक दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गए। सीएचसी बड़हलगंज मे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सिकों ने दो व्यक्तियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज थाना में शाम सात बजे अमरनाथ, गोरख प्रसाद व दीनानाथ यादव बाइक से आजमगढ़ से अपने घर मंझरिया आ रहे थे। इस बीच लखनापार मंदिर के पास अज्ञात पिकप ने बाइक को ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों व्यक्ति सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।
उसी समय मकरंदपुर से एक कार्यक्रम से लौट रहे विधायक राजेश त्रिपाठी ने खून से लथपथ सड़क पर तड़प रहे घायलों को देखकर अपनी गाड़ी रुकवा कर तुरंत एंबुलेंस बुलवाया व घायलों को सीएचसी बड़हलगंज लाए।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सिकों ने 42 वर्षीय अमरनाथ दलित व 50 वर्षीय दीनानाथ यादव की हालत गंभीर बताते हुये जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एक ही बाइक पर तीनों सवार थे और हेलमेट नहीं लगाए थे।