जलभराव कम हुआ, और बेहतर सफाई की जरूरत
प्रभारी मंत्री की बैठक में जलभराव का मामला भी उठाया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस बार जलभराव की समस्या नहीं है। नगर निगम व जीडीए ने अच्छा काम किया है। नाले व नालियों की सफाई ढंग से कराई गई है। शहर की सफाई व्यवस्था भी सुधरी है, लेकिन और काम करने की जरूरत है। अब भी गली व मोहल्लों में कूड़ा डंप रहता है। रामगढ़ताल परियोजना के कामकाज पर नेता व विधायकों ने संतुष्टि जताई। सबने कहा कि परियोजना का काम मुख्यमंत्री की देखरेख में चल रहा है। ऐतिहासिक काम हो रहे हैं।
विकास के मुरीद हुए प्रभारी मंत्री
प्रभारी मंत्री ने गोरखपुर के विकास की तारीफ की और कहा कि गोरखपुर-एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक आए हैं। बदलाव साफ दिखा। सड़कें बहुत अच्छी हैं। सिक्स लेन व फोरलेन सड़कों का जाल बिछ रहा है। जिला स्वास्थ्य व शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है।