इसी तरह खड़खेड़िया में मिट्टी खनन का पट्टा स्वीकृत है, लेकिन बड़े पैमाने पर नदी से बालू का खनन हो रहा है। लोहरपुरवा-ठाकुरनगर से मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। यही स्थिति, मछलीगांव क्षेत्र की है। डोमरा बांध से मिट्टी का खनन किया गया है।
अकटहवा, कल्याणपुर और भौराबारी में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है। इसकी जानकारी पुलिस को है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसा लगता है कि सब कुछ पुलिस व राजस्व कर्मियों के शह पर चल रहा है।
विपक्ष को आर्थिक रूप से मजबूत बना रही पुलिस
विधायक फतेह बहादुर सिंह का आरोप है कि पुलिस जानबूझकर विपक्ष के नेता और उनके कार्यकर्ताओं को आर्थिक रूप से मजबूत कर रही है। अवैध खनन में ज्यादातर विपक्ष के नेता और कार्यकर्ता संलिप्त हैं। इसकी सटीक जानकारी पुलिस व राजस्व कर्मियों को है, लेकिन प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा है।