प्रार्थना पत्र के जरिए एनडी सिंह ने मांग की है कि विधायक पर कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि उनके साथ अपराधी किस्म के कई लोग घूमते है, जिनपर केस भी दर्ज हैं। वह कभी भी किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं।
मोहल्ले में कई लोगों से कर चुके है मारपीट
एनडी सिंह का आरोप है कि विधायक मोहल्ले में कई लोगों से मारपीट कर चुके हैं। उनके डर की वजह से लोग कहीं शिकायत नहीं करते हैं जिस वजह से दिन प्रतिदिन वह ऐसी हरकतें कर रहे हैं।
दो दिन से विवादों में है विधायक
विधायक पिछले दो दिनों से विवादों में है। अभी सोमवार को ही उनके हाथी के पटकने से एक महावत की मौत हो गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि विधायक ने बिना किसी अनुमति के ही हाथी को पाला है। यह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि मंगलवार को पड़ोसी के चालक के साथ मारपीट का उनका वीडियो वायरल हो गया है।
चालक के साथ मारपीट की घटना सीसी टीवी कैमरे में रिकॉर्ड है। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन का पदाधिकारी होने की वजह से मैं गोरखपुर महोत्सव में व्यस्त था। वहां से खाली होने के बाद कैंट थाने गया था लेकिन वहां पर कोई जिम्मेदार अफसर नहीं मिला। ऑनलाइन शिकायत की है, कार्रवाई होनी चाहिए।
घटना क्यों हुई है, इसकी वजह नहीं जानता हूं। विधायक के भाई ने मंदिर निर्माण में दो लाख का चंदा मांगा था, 51 हजार रुपये की मदद की भी थी। उनके घर से मेरा आना जाना है मगर ऐसी घटना के बाद उनसे कई साल का रिश्ता खत्म हो गया।
-एनडी सिंह, रिटायर कस्टम सुपरिटेंडेंट