साधना सिंह को राजनीति विरासत में मिली है। ससुर वीर बहादुर सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। पति फतेह बहादुर सिंह 1991 से ही विधायक हैं। वह कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। पहले यूपी सरकार में वन व औद्योगिक मंत्री रह चुके हैं।
अब तक महिलाएं ही रही हैं जिला पंचायत अध्यक्ष
पंचायती राज व्यवस्था लागू होने के बाद से ही गोरखपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष महिलाएं ही रही हैं। इस समीकरण को देखते हुए भी भाजपा ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह पर दांव खेला है। अगर साधना को जीत मिलती है तो महिला जिला पंचायत अध्यक्ष होने का इतिहास बरकरार रहेगा। हालांकि इस पर कुछ कहना जल्दबाजी रहेगी।
अब तक की जिला पंचायत अध्यक्ष
शोभा साहनी-भाजपा 1995 से 2000
सुभावती पासवान-सपा 2000 से 2005
चिंता यादव-सपा 2005-2010
साधना सिंह-बसपा 2010 से 2015
गीतांजलि यादव-सपा 2015 से 2020 तक
भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार साधना सिंह ने कहा कि भाजपा का मुख्य मकसद जिले का विकास है। जीत मिलने के साथ ही विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। ज्यादातर जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। अपनी जीत के बारे में पूरी तरह से आश्वस्त हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह का आभार व्यक्त करती हूं।