फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: भाजपा नेता के भतीजे को मनबढ़ों ने रॉड और बेल्ट से पीटा, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 24 Sep 2023 06:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पुरानी रंजिश में छह की संख्या में मनबढ़ युवक विनय को देखते ही गाली देने लगे और उसके बाइक की चाबी निकाल ली। विनय ने मना किया तो मनबढ़ों ने राॅड और बेल्ट से बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन पहुंचे और इलाज कराने के बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के पादरी बाजार में शनिवार की शाम कापी लेने गए भाजपा नेता के भतीजे को मनबढ़ों ने घेर कर राॅड और बेल्ट से मारपीट कर बेहोश कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तब तक मनबढ़ युवक धमकी देकर फरार हो गए। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के मानस विहार कॉलोनी निवासी शेषनाथ चौहान भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष हैं। उनका भतीजा विनय सिंह चौहान ग्रेजुएशन के बाद एलएलबी तैयारी कर रहा है। शनिवार की शाम 5:30 बजे लाइब्रेरी से पढ़ने के बाद पादरी बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास कापी लेने गया था।

आरोप है कि पुरानी रंजिश में छह की संख्या में मनबढ़ युवक विनय को देखते ही गाली देने लगे और उसके बाइक की चाबी निकाल ली। विनय ने मना किया तो मनबढ़ों ने राॅड और बेल्ट से बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन पहुंचे और इलाज कराने के बाद पुलिस को सूचना दी। शाहपुर पुलिस शनिवार की रात पंकज राय,शिवम, रितांस, अनुराग,अमन और मो. कोनिन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें