इसके अलावा बिजनौर के हल्दौर थानाक्षेत्र स्थित हरदासपुर गढ़ी गांव निवासी प्रदीप कुमार से डिजिटल राशन कार्ड की एजेंसी दिलाने के नाम पर 66.25 लाख व किरतपुर थानाक्षेत्र के गंगावाला गांव निवासी अंकित कुमार ने क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर 8.53 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर मोहित ने यह कहते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा कि उसकी मां भाजपा महिला मोर्चा की नेता है। पुलिस से शिकायत करने पर कुछ नहीं होगा। मोहित का साथी आजमगढ़ जिले का रहने वाला बच्चा सिंह भी फोन करके जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
अपनी पत्नी के करीबियों से ही की जालसाजी
मोहित की शादी बिजनौर में हुई है। उसने अपनी पत्नी के करीबियों से पहले नजदीकियां बढ़ाई और फिर उन्हें जालसाजी का शिकार बना लिया है। पीड़ितों ने पहले पत्नी से ही शिकायत की थी, लेकिन उसने मदद कर पाने में असमर्थता दिखाई। इसके बाद पीड़ितों ने एसपी सिटी से मुलाकात की। एसपी के आदेश पर शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की है।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जालसाजी के आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में गिरोह में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की बात समाने आई है। पुलिस टीम उनकी तलाश में लगी है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।