ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जबरदस्त सफलता से उत्साहित भाजपा की क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाई ने जश्न मनाया है। बेनीगंज स्थित कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह सहित तमाम पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने भाजपा पर जो भरोसा जताया है, उसपर खरा उतरा जाएगा। जिले से विकास खंड और गांव तक विकास की गंगा बहेगी। भाजपा प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन पर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिन्हा,महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही, देवेश श्रीवास्तव, इंद्रमणि उपाध्याय, ओम प्रकाश शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष बृजेश मणि मिश्र, निखिल मोटानी, महानगर मंत्री रणविजय शाही, चंदन आर्या, अजय श्रीवास्तव पंकज जायसवाल, उत्तम यदुवंशी, गजेंद्र सिंह ने बधाई दी है।
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में भाजपा को एतिहासिक जीत मिली है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है। संगठन, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों ने एक साथ काम किया और भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित की है। शनिवार को चुनाव के बाद जो नतीजे आएंगे, वह भी भाजपा के पक्ष में होंगे। प्रचंड जीत मिलेगी।