फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का लाभार्थी संपर्क अभियान शुरू: माथे पर लगाया कुमकुम का तिलक, फिर मांगा जनसमर्थन

Wed, 12 Jan 2022 12:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों के घर दस्तक दी। इस दौरान लाभार्थियों से मिले और ‘मेरा परिवार, भाजपा परिवार’ का स्टीकर भी लगाया।
विज्ञापन
भाजपा का लाभार्थी संपर्क अभियान - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा का लाभार्थी संपर्क अभियान मंगलवार से शुरू हो गया है। क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई के पदाधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों के घर दस्तक दी है। माथे पर कुमकुम का तिलक लगाया। सबके दरवाजे पर मेरा परिवार, भाजपा परिवार का स्टीकर लगाकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समर्थन मांगा है। यह अभियान गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 27 हजार से ज्यादा बूथों पर एक साथ शुरू हुआ है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनावों की तारीखें तय होने के बाद भाजपा ने चुनाव प्रचार तेज किया है। सबसे पहले केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना के लाभार्थियों से संपर्क किया गया। जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने खजनी विधानसभा क्षेत्र से अभियान की शुरुआत की है। साथ ही लाभार्थियों से मिलकर दोबारा योगी सरकार बनवाने की अपील की है।

जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सैंथवार ने पाली इलाके के चरणांव से अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने एक-एक करके 20 परिवारों से मुलाकात की। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मकसद जनकल्याण है। निशुल्क राशन वितरण इसी का एक प्रमाण है। हर जरूरतमंद को पक्का घर व शौचालय दिया जा रहा है।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मिर्जापुर बूथ पर लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया। एक-एक करके करीब 70 परिवारों से मिले और केंद्र, राज्य सरकारों के कामकाज व उपलब्धियों की बुकलेट भेंट करके जनसमर्थन मांगा है।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना की चुनौतियों से निपटने में भाजपा सरकार ने तेजी दिखाई है। निशुल्क वैक्सीन लगाई जा रही है। घरौनी से महिलाओं को सशक्त बनाने की मुहिम चल रही है। उज्ज्वला योजनाओं ने महिलाओं का जीवन आसान बना दिया है। बिजली कनेक्शन, किसान सम्मान निधि, श्रमिक सम्मान निधि का लाभ भी लोगों को मिल रहा है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, विश्वजितांशु सिंह आशु, केएम मझवार, चंदन आर्य ने भी लाभार्थियों से संपर्क किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें