फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बीआईएस की टीम बताएगी फर्जी हॉलमार्किंग का असली ठिकना, जेवरों की जांच करेगा भारतीय मानक ब्यूरो

Thu, 20 Apr 2023 11:43 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

सराफा बाजार के व्यापारियों के अनुसार, बीआईएस की टीम पंजीकृत हॉलमार्क वालों की ही जांच करेगी। ऐसे में फर्जी हॉलमार्क कहां लगा था ये पता चल पाने की संभावना थोड़ी कम है। क्योंकि बाजार में पिछले दस वर्षों में कई ऐसे व्यापारी आ चुके हैं, जो खुद अपने पास हॉलमार्क (पेस्टिंग) मशीन रखे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सराफा बाजार में पिछले दिनों फर्जी हॉलमार्किंग का मामला सामने आया था। इस मामले में एक सराफा व्यापारी को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद पुलिस अब जांच कर रही है कि आखिर नकली सोने के गहनों पर हालमार्क कहां लगाया गया था?

विज्ञापन


इसमें सहयोग के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की टीम भी गोरखपुर आ सकती है। उनके विधि वैज्ञानिक जब्त किए गए आभूषणों पर हॉलमार्क की जांच करेंगे। मामले में सराफा बाजार के चार हॉलमार्किंग सेंटरों के संचालकों का बयान पहले ही दर्ज किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें: सुबह सात बजे ही दोपहर के 12 बजे जैसी धूप का ताप, बरस रही आग
विज्ञापन


सराफा बाजार के व्यापारियों के अनुसार, बीआईएस की टीम पंजीकृत हॉलमार्क वालों की ही जांच करेगी। ऐसे में फर्जी हॉलमार्क कहां लगा था ये पता चल पाने की संभावना थोड़ी कम है। क्योंकि बाजार में पिछले दस वर्षों में कई ऐसे व्यापारी आ चुके हैं, जो खुद अपने पास हॉलमार्क (पेस्टिंग) मशीन रखे हैं।
विज्ञापन


इसकी जानकारी इन्होंने बीआईएस को भी नहीं दी है। दुकान से ही चोरी छिपकर हॉलमार्किंग कर आभूषण बेच रहे हैं। इन्हीं के सहारे अमर जौहरी जैसे व्यापारी सोने-चांदी के आभूषणों पर फर्जी हॉलमार्क का काम करते हैं। विवेचक संतोष सिंह ने बताया कि इस मामले में बीआईएस को पत्र लिखा गया है। टीम के परीक्षण और रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें