फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: बेलीपार में बाइक सवार बदमाशों ने युवकों से 8.52 लाख लूटे, हवाला के धंधेबाजी की आशंका

Tue, 26 Dec 2023 03:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर लूट का केस दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पीड़ित ने कई बार अपने बयान को बदला है। हवाला और लूट दोनों ही बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर जीतपुर गांव के पास रविवार रात दो बाइक पर सवार पांच बदमाश युवक से रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। आरोप है कि बदमाशों ने इस दौरान धक्का देकर बाइक गिरा दी थी। घटना की सूचना पर एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


अब तक की पूछताछ में पीड़ित ने कई बार अपने बयान को बदला है, इस वजह से पुलिस लूट की घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस को हवाला के धंधेबाज होने की आशंका है। फिलहाल, बेलीपार पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों पर लूट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस लूट और हवाला दोनों ही बिंदु पर काम कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, कौड़ीराम, धस्का निवासी सुजीत के ममेरे भाई जुड़ापुर निवासी जितेंद्र का मकान बन रहे हैं। जितेंद्र के भाई धर्मेंद्र उर्फ बबलू जो बैंकॉक में व्यवसाय करते हैं, उन्होंने किसी के माध्यम से सिंघड़िया में सुजीत को 12 लाख रुपये दिलाया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: नए साल का तोहफा...धुरियापार में बनने लगेगी बाॅयो गैस, 10 पेट्रोल पंप खुलेंगे

सुजीत और जितेंद्र रुपये काले रंग के बैग में रखकर घर की तरफ चल दिए। शाम करीब 7:15 बजे इन लोगों ने नौसड़ में तीन लाख 47 हजार पांच सौ रुपये एक व्यक्ति को भुगतान कर दिया। शेष आठ लाख 52 हजार पांच सौ रुपये से भरा बैग लेकर घर जा रहे थे।

अभी वह नौसड़ से करीब तीन किलोमीटर दूर बाघागाडा से आगे जीतपुर गांव के समीप पहुंचे थे कि अचानक दो बाइक पर सवार पांच युवकों ने इन्हें घेर लिया और रुपयों से भरा बैग छिनने की कोशिश की। बैग का बेल्ट टूट गया तो एक ने आगे से घेरकर धक्का देकर गिरा दिया और असलहे के बल पर रुपये से भरा बैग छीनकर कौड़ीराम की तरफ भाग निकले।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर शहर के एक बड़े चिकित्सा संस्थान के हैं तीनों कोविड संक्रमित, लखनऊ में हुई थी पुष्टी
 
विज्ञापन

घटना के बाद उसने शोर मचाया तो कुछ बाइक सवार और एक जीप चालक ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे भाग निकले। इस बीच उसने 112 नंबर पर डायल करके पुलिस को सूचना दी। रात से ही बेलीपार पुलिस और एसओजी की टीम पीड़ित से पूछताछ कर घटना के पर्दाफाश की कोशिश में लगी हैं।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर लूट का केस दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पीड़ित ने कई बार अपने बयान को बदला है। हवाला और लूट दोनों ही बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें