फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस: मसीही समाज ने मनाया जश्न... चर्चों में गूंजे कैरल गीत

Tue, 26 Dec 2023 03:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

महानगर के विभिन्न गिरजाघरों में लोगों की भारी भीड़ रही। प्रभु यीशु का दर्शन व कैंडल जलाने के साथ ही चर्च में सजी झांकियों के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। चर्च के बाहर लगे चाट, पकौड़ों का भी लोगों ने जायका लिया।
विज्ञापन
बच्चों को टॉफी देकर क्रिसमस सेलिब्रेट करते सांटा क्लास। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रभु यीशु के जन्म का उत्सव क्रिसमस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। महानगर के कई इलाकों में कैरल गीत की गूंज रही। प्रभु आगमन से मसीही विश्वासियों में उल्लास नजर आया। गिरजाघरों के पुरोहितों के नेतृत्व में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में मसीही विश्वासी शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को केक खिलाकर और मेरी क्रिसमस बोलकर बधाइयां दीं।

विज्ञापन


मसीही समुदाय के साथ ही अन्य लोगों ने भी उल्लास पूर्ण वातावरण में एक दूसरे को मैरी क्रिसमस कहा। महानगर के सभी गिरजाघरों में विश्वासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान विभिन्न चर्चों में मेले जैसा दृश्य देखने को मिला।

नए कपड़े पहनकर क्रिसमस की विशेष आराधना सभा में शामिल होने पहुंचे मसीही समुदाय के लोगों ने केक खाकर और खिलाकर एक दूसरे को मैरी क्रिसमस कहा। फूलों और झालरों से भव्य रूप से सजे चर्च में कैरल गीत गाए गए। इसके साथ ही मसीही मोहल्ले में प्रभु यीशु के गीत गूंजते रहे। घरों में दिनभर दावतों का दौर चलता रहा। लोगों ने लजीज व्यंजनों का जायका लिया।
विज्ञापन



 

सेंट एंथोनी चर्च धर्मपुर में कैथोलिक धर्म प्रांत गोरखपुर के धर्माध्यक्ष बिशप मैथ्यू नेल्लीकुन्नेल के नेतृत्व में आराधना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान फादर पल्ली पुरोहित सिबिचन, फादर जोश, फादर जस्टिन आदि मौजूद रहे। सेंट जोसेफ महा गिरजाघर सिविल लाइंस में पूर्व बिशप थॉमस थिरुमत्तट्टम मुख्य याजक के रूप में मौजूद रहे।

इस दौरान फादर बिन्नी फादर संतोष, फादर रोजर वह धर्म बहने उपस्थित रही। सेंट थॉमस चर्च धर्मपुर में पादरी संजय विंसेंट, सेंट जॉन चर्च बशारतपुर में रोशन लाल ने प्रार्थना कराई।

 
विज्ञापन

प्रभु यीशु का दर्शन - फोटो : अमर उजाला।
हर ओर दिखा क्रिसमस का उल्लास
महानगर के विभिन्न गिरजाघरों में लोगों की भारी भीड़ रही। प्रभु यीशु का दर्शन व कैंडल जलाने के साथ ही चर्च में सजी झांकियों के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। चर्च के बाहर लगे चाट, पकौड़ों का भी लोगों ने जायका लिया। चर्च के अलावा मॉल सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी क्रिसमस का उल्लास देखने को मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें