फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: तेज रफ्तार बाइक सवार सियार से टकराया, इलाज के दौरान युवक की मौत

Sat, 03 Apr 2021 12:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के छनवतिया चौराहे पर शुक्रवार की रात बाइक सवार युवक सड़क पार कर रहे सियार से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विपिन मिश्रा 18 निवासी पिपरी ठाकुर थाना वाल्टरगंज किसी काम से बस्ती शहर गया हुआ था। वहां लौटते समय देर रात सियार से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तथा घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर करने के बाद लखनऊ पहुंचते ही विपिन ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। मृतक की मां इकलौते बेटे के मौत की सूचना से बेहोश हो गई। घटना सुनकर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


हर कोई विपिन आकस्मिक मौत की घटना सुनकर स्तब्ध है। परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता की मौत भी चार वर्ष पूर्व मार्ग दुर्घटना में हो गई थी। विपिन ही अपनी मां का इकलौता सहारा था। घटना से गांव में शोक व्याप्त है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें