फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के डफालीपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार की देर शाम आठ बजे डंपर की चपेट में दो बाइक सवार आ गए। उनमें से एक की मौत हो गई।
इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। मोहाना थाना के बस्थिया निवासी गुलाब पुत्र जमुना (28) व मनोज चौधरी पुत्र अदालत (30) बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ दूसरी बाइक पर राकेश पुत्र राम कृपाल (35) बाइक से सीकरी होते हुए घर लौट रहे थे। तीनों अभी पेट्रोलपंप के पास पहुंचे थे कि डंपर की चपेट में आ गए। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहाना पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान मनोज चौधरी की मौत हो गई। गुलाब और राकेश का इलाज चल रहा है। एसओ मोहाना जय प्रकाश दुबे ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें