फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद रवि किशन ने किया भोजपुरी स्टार खेसारी लाल से वादा, कहा- 'सुशांत की तरह यूपी-बिहार के कलाकारों की नहीं होगी मृत्यु'

Tue, 25 Aug 2020 06:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांसद रवि किशन और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन के दिल्ली आवास पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने मंगलवार को मुलाकात की। उन्होंने गोरखपुर में भोजपुरी के विकास के लिए शूटिंग कराने की पूरी व्यवस्था और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का हब बनाने के उद्देश्य पर बात की।
विज्ञापन


खेसारी लाल ने कहा कि यूपी व बिहार में कलाकारों की कमी नहीं है, किसी भी कलाकार को परेशान होने की जरुरत नहीं है। गोरखपुर के सदर सांसद पहले से ही कह चुके हैं कि गोरखपुर में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग का पूरी तरह से व्यवस्था की जा रही है। रवि किशन गोरखपुर को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का हब बनाने के लिए पूरी तरह से लगे हुए हैं।

सदर सांसद रवि किशन ने कहा कि अब बिहार और यूपी के कलाकारों की सुशांत सिंह राजपूत की तरह मृत्यु ना हो, उसके लिए गोरखपुर को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का हब बनाने का पूरा प्रयास करूंगा। इससे यूपी-बिहार के कलाकारों को काम के साथ-साथ अपनी प्रतिभा निखारने का भी अवसर मिलगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें