फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भारतीय किसान यूनियन ने डीएम कार्यालय पर दिया धरना

Sat, 22 Aug 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष सतीश चंद ओझा के नेतृत्व में शुक्रवार को किसानों ने डीएम कार्यालय पर धरना दिया और प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। संघ ने कहा कि मुख्यमंत्री के जिले में यूरिया और डीएपी की कालाबाजारी हो रही है। किसानों को यूरिया 400 से अधिक और डीएपी 1700 रुपये में मिल रही है। इससे किसानों में रोष है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि थोक व्यापारियों की ओर से रिटेलर को यूरिया 320 के साथ टैगिंग दिया जा रहा है। वहीं रिटेलर किसानों को यूरिया 400 में बेच रहे हैं जबकि यूरिया का वास्तविक मूल्य 267 रुपये है। इसी तरह डीएपी थोक व्यापारियों की ओर से रिटेलर को 1500 में दिया जा रहा है जिसे रिटेलर किसान को 1700 में बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि थोक और रिटेलर व्यापारियों के चक्कर में किसान परेशान हो रहा है।
धरना प्रदर्शन में रामजीत कन्नौजिया, अदालती गुप्ता, अमृत पासवान, शमा, सिरजावती, निर्मला देवी, सावित्री, गीता सहित अन्य बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें