फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में भाकियू जिला उपाध्यक्ष की हत्या

विज्ञापन
भकियू जिला उपाध्यक्ष् लक्ष्मण पांडेय फाइल फोटो।
विज्ञापन
रंजिश में भाकियू जिला उपाध्यक्ष की हत्या
विज्ञापन

बखिरा-सहजनवा मार्ग पर बौर व्यास चौराहे के पास धारदार हथियार से मारा गया
गांव में दहशत, भाकियू जिलाध्यक्ष ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के बौर व्यास चौराहे के पास शनिवार की रात भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला उपाध्यक्ष की रंजिश में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया।
बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार बौर व्यास गांव निवासी 50 वर्षीय लक्ष्मण पांडेय भाकियू टिकैत गुट के जिला उपाध्यक्ष थे। बखिरा- सहजनवा मार्ग पर बौर व्यास चौराहे के पास शनिवार की रात लगभग आठ बजे अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद हमलावर भाग निकले। बीच चौराहे पर हत्या से आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पीड़ित के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू के जिला उपाध्यक्ष की हत्या की सूचना मिलने पर एएसपी, सीओ और एसओ मौके पर पहुंच गए। पुलिस की जांच-पड़ताल में अभी तक हत्या की वजह रंजिश बताई जा रही है। इधर, घटना की सूचना पर भाकियू के जिलाध्यक्ष पंडित जनार्दन मिश्र अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। भाकियू जिलाध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हत्या में शामिल आरोपियों को तत्काल पकड़ा जाए। यदि पुलिस ने इसमें शिथिलता बरती तो भाकियू के कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लक्ष्मण पांडेय के सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। पीड़ित परिजनों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। वैसे गांव के लोग बता रहे हैं कि गांव के ही एक शख्स से शाम को लक्ष्मण पांडेय की किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। उसी रंजिश में लक्ष्मण पांडेय की हत्या होने का शक लोगों को है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें