मधुमक्खियों के हमले से काफी देर तक अफरा तफरी मच गई। जो जहां था वहां बचने की कोशिश में लगा रहा। एक कार चालक अपनी गाड़ी लेकर मधुमक्खियों से पीछा छुड़ाने को लेकर कई चक्कर अपनी गाड़ी मैदान में घुमाता रहा। उसके बाद ही मधुमक्खियों ने उसका पीछा छोड़ा।
मधुमक्खियों के झुंड देखकर आधा दर्जन दफ्तरों के मुख्य दरवाजे कर्मचारियों ने बंद कर लिए। ऐसे में कुछ कर्मचारी दफ्तर के अंदर ही घंटों फंसे रहे। बाद में कर्मचारियों व बाहरी लोगों ने कपड़ा जलाकर धुआं करते हुए मधुमक्खियों को भगाया।
इसे भी पढ़ें: 100 करोड़ के निवेश से कपिला भी गीडा को देगी रफ्तार, एक हजार को रोजगार
मोहद्दीपुर खंड अधिशासी अभियंता लवलेश कुमार रेखा ने कहा कि मधुमक्खी के छत्ते को किसी ने शरारत में छेड़ दिया था। बताया जा रहा ये छत्ता परिसर के ही एक पेड़ पर था। एक उपभोक्ता और सेवानिवृत्त अभियंता के घायल होने के साथ कई लोग जख्मी हुए हैं।