फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways News: मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस में 5 से मिलेगा बेडरोल, 54 जोड़ी ट्रेनों में सुविधा हो जाएगी बहाल

Thu, 01 Sep 2022 02:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर होकर चलने वाली मुजफ्फरपुर-देहरादून में भी इस सप्ताह से यात्रियों को बेडरोल (कंबल, चादर, तकिया, तौलिया) मिलेगा। इसके साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे की सभी 54 जोड़ी ट्रेनों में बेडरोल की सुविधा बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर होकर चलने वाली मुजफ्फरपुर-देहरादून में भी इस सप्ताह से यात्रियों को बेडरोल (कंबल, चादर, तकिया, तौलिया) मिलेगा। इसके साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे की सभी 54 जोड़ी ट्रेनों में बेडरोल की सुविधा बहाल हो जाएगी। कोरोना के चलते बेडरोल पर रोक लगी थी, लेकिन इस वर्ष अप्रैल से धीरे-धीरे सुविधा बहाल की गई है।

विज्ञापन


रेलवे प्रशासन के मुताबिक, तीन सितंबर से 15002 देहरादून-मुजफ्फरपुर और पांच सितंबर से 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून में बेडरोल मिलने लगेगा। अब लखनऊ मंडल की 36 जोड़ी, वाराणसी मंडल की 13 जोड़ी एवं इज्जतनगर मंडल की 05 जोड़ी ट्रेनों में बेडरोल दिया जाने लगा है।

वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडल की सभी ट्रेनों में पहले से ही बेडरोज की आपूर्ति की जा रही है। लखनऊ मंडल में 28 अगस्त से 22537/22538 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस, 15018/15017 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15065/15066 गोरखपुर-पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15027/15028 गोरखपुर-हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस, 15005/15006 गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस-गोरखपुर, 12535/12536 लखनऊ जं.-रायपुर-लखनऊ जं. गरीबरथ एक्सप्रेस एवं 12593/12594 लखनऊ जं.-भोपाल-लखनऊ जं. गरीब रथ एक्सप्रेस में सुविधा शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें