फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: रोडवेज की बस से सवारी उतारकर निजी बस में बैठा रहा था चालक, जमकर हुई पिटाई

Sat, 10 Jul 2021 05:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

कर्मचारियों ने पकड़कर चालक को पकड़कर पीटा और टीएसआई को सौंपा। बस चालक को पुलिस ने पकड़ा, वाहन का किया चालान।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रैफिक पुलिस के नाक के नीचे निजी बस चालकों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार की सुबह एक निजी बस का चालक बस स्टेशन के अंदर खड़ी रोडवेज बस से सवारी उतार कर अपनी बस में बैठाने लगा। इस पर रोडवेज कर्मचारियों ने निजी बस चालक को पकड़ कर पिटाई कर दी। कर्मचारियों ने घटना की जानकारी टीएसआई रामबृक्ष यादव को दी। इस पर पुलिस के सामने ही बस चालक परिवह निगम के कर्मचारी का पैर पकड़ कर माफी मांगने लगा और फिर से गलती न करने का वादा किया।
विज्ञापन


मिला जानकारी के मुताबिक शनिवार को बस स्टेशन परिसर में एक बस दिल्ली के लिए सुबह सवारी भर रही थी। इस दौरान एक निजी बस चालक बस स्टेशन के पास बस को खड़ा कर दिया और अंदर खड़ी रोडवेज की बस में घुस गया। उसने दिल्ली जाने वाली सवारियों को रोडवेज से उतारकर अपनी बस में बैठाने लगा। 

काफी संख्या में सवारियों को अपने झांसे में लेकर बस स्टेशन से निकल रहा थी, इसी दौरान परिवहन निगम के कर्मचारियों ने निजी बस चालक को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक अपनी जान बचाने के लिए भागने लगा तो कर्मचारियों ने उसको पकड़ लिया और टीएसआई को बुला कर सौंप दिया। टीएसआई ने बताया कि बस का चालान कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें