फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: सिद्धार्थनगर में बीडीसी के हाथ से पर्चा छीनकर दूसरे ने डाला वोट, हंगामा

Sat, 10 Jul 2021 03:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।

सार

क्षेत्र पंचायत सदस्य को थप्पड़ मारने का भी आरोप।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए मतदान के दौरान में शनिवार को लोटन ब्लॉक में वोट डालने पहुंते क्षेत्र पंचायत सदस्य से बैलेट पेपर छीनकर किसी दूसरे ने वोट दिया। बाहर आए क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेश ने बताया कि अंदर किसी ने उन्हें दो थप्पड़ मार दिया और पर्चा छीन लिया। वह कुछ समझ पाते, इसके पहले ही उसने उनका वोट डाल दिया। बाहर निकलने के बाद उमेश ने इसका खुलासा किया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, लोटन ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मणि त्रिपाठी एवं निर्दल प्रत्याशी आशीष सिंह मैदान में हैं। जब दूसरे व्यक्ति को वोट डालने की खबर फैली तो ब्लॉक परिसर में हंगामा मच गया। 

इस मौके पर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। पुलिस सख्त हुई तो मामला शांत हुआ, जबकि एक प्रत्याशी के समर्थक जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें