कोरोना वायरस।
- फोटो : पीटीआई
देश के दूसरे शहरों से आने वाले कोरोना संक्रमितों ने गोरखपुर-बस्ती मंडल में मुश्किल बढ़ा दी है। बस्ती और संतकबीरनगर पूर्वांचल में कोरोना का हॉटस्पॉट बनकर उभरा है। दूसरे चरण का लॉकडाउन खत्म होने से पहले गोरखपुर, देवरिया और सिद्धार्थनगर तो तीसरे चरण के लॉकडाउन में कुशीनगर से ग्रीन जोन का दर्जा छिन गया। इन जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। दरअसल, कहने को सीमाएं सील हैं, लेकिन एंबुलेंस या फिर दूसरी गाड़ियों के जरिए बाहर से आने वालों का सिलसिला जारी है। देर रात ट्रकों में भरकर प्रवासी आते हैं, फिर बिना स्कैनिंग, कोरोना जांच के शहर, ग्रामीण क्षेत्र में चले जाते हैं। इससे कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।